नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान सामने आने वाले दैनिक मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना के चार लाख दैनिक मामले दर्ज किए गए। इन सबके बीच केंद्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने कोरोना की तीसरी लहर के आने की घोषणा कर दी है। हालांकि ये लहर कब तक आएगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट लगाया गया है।दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल को मिले ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटरA दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल को वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, BiPAP मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और दूसरी मेडिकल उपकरण मिले हैं। सफदरजंग अस्पताल के एमएस ने कहा कि हमें ये सहायता जर्मनी, फ्रांस, यूके, अमेरिका, आयरलैंड, अबुधाबी, कुवैत और रूस से मिली है।सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की याचिका पर सुनवाई से इनकारA केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटरा मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से कर्नाटक हाईकोर्ट के पांच मई के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने पांच मई को ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर एक आदेश जारी किया था।रोजाना 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिल्ली के अस्पतालों को मिले – सुप्रीम कोर्टA सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमू्र्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरत है और इतनी ऑक्सीजन रोजाना दिल्ली के अस्पतालों को भेजी जानी चाहिए।दिल्ली सरकार को आज सुबह नौ बजे तक मिली 89 मीट्रिक टन ऑक्सीजनA दिल्ली सरकार के वकील राहुल मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आज सुबह नौ बजे तक दिल्ली सरकार को 89 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है और 16 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ट्रांजिस्ट में है। केंद्र सरकार ने अबतक मुफ्त में राज्य सरकारों को दीं 17.35 करोड़ वैक्सीन की खुराकेंA स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने अबतक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशोंको 17.35 करोड़ खुराकें मुफ्त में दे दी हैं। वहीं 90 लाख से ज्यादा खुराकें अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। बीते 24 घंटे में सामने आए 4.14 लाख मामले, 3915 मौतेंA देश में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3,31,507 मरीजों ने इस वायरस को मात दी है और घर वापस लौटे हैं। यही नहीं पिछले 24 घंटे में देश में 3,915 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। बता दें कि अबतक 2,34,083 लोग इस वायरस के आगे अपना दम तो़ड़ चुके हैं।

