मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज में संपन्न:कई मांगों और समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श

मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज में संपन्न:कई मांगों और समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श

जौनपुर ब्यूरो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में संपन्न हुआ जिसमें सेवानिवृत्ति शिक्षकों के जीएफ ,पेंशन एरियर, तदर्थ शिक्षकों को सरकार द्वारा सेवा समाप्ति आदि पर विचार विमर्श किया गया इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने के उपायों पर अपना सुझाव दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने यह बताया की तदर्थ शिक्षकों को लेकर सरकार का रवैया अत्यंत आपत्तिजनक है इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक आज पाई पाई को मोहताज है संगठन इन्हें ऐसे ही छोड़ नहीं सकता है इसकी लड़ाई को कानून और आंदोलन के माध्यम से लड़ा जा रहा है।प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश ने भी सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने तहसील प्रभारियों की नियुक्ति की जो सदस्यता अभियान को गति देंगे उन्होंने नरसिंह बहादुर सिंह को शाहगंज, सुधाकर सिंह को सदर, स्वयं को मड़ियाहूं हूं ,दिनेश चक्रवर्ती को केराकत ,जयप्रकाश सिंह को मछलीशहर ,अजय प्रकाश सिंह को बदलापुर का प्रभारी बनाया ।साथ ही साथ सह प्रभारी के माध्यम से पूरे अभियान को गति देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री दिनेश चक्रवर्ती ने किया इस अवसर पर अवधेश सिंह , राम प्रताप विश्वकर्मा,अखिलेश सिंह ,सुनील कुमार, अखिलेश चंद्र ,चंद्रप्रकाश दुबे ,दीपक सिंह , मनोज प्रजापति वीरेंद्र भारती आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *