लखनऊ : पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार उर्फ़ पंडित सिंह का कोरोना की चपेट में आने से लखनऊ के निजी अस्पताल में निधन हो गया. गोण्डा के रहने वाले पंडित सिंह बीते करीब एक महीने से कोरोना से संक्रमित थे. लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहाँ आज उनका निधन हो गया. पूर्व मंत्री पंडित सिंह की गिनती सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भरोसेमंद पार्टी नेताओं में की जाती थी. उनके निधन से गोण्डा ने बेबाक व तेजतर्रार सपा नेता खो दिया. हनुमत कृपा पत्रिका के सम्पादक नरेश दीक्षित, आपकी खबर न्यूज पोर्टल के चेयरमैन राजीव, ओम विकास संस्थान के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, सचिव धर्मेंद्र सक्सेना, रमेश शर्मा, डिजाइनर जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अनूप चतुर्वेदी व आचार्य आर. एल. पाण्डेय आदि ने पूर्व मंत्री पंडित सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

