*सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को एसपी ग्रामीण व सीओ सदर ने संयुक्त रुप से स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना*
अयोध्या।रविवार को सेवा निवृत्त होने वाले एक उप निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर द्वारा सम्मानित किया गया। *बताते चलें कि सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों में उप निरीक्षक मुनेश्वर बख्श,मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चालक कमलेश कुमार पाण्डेय तथा फायर चालक मुख्य आरक्षी पंच बहादुर सिंह* शामिल रहे।
*जिनमें मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह ने स्वैच्छिक रुप से सेवानिवृत्त हुए।* इस मौके पर एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह के साथ साथ शॉल,छाता आदि भेंटकर पुलिसकर्मियों की सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना किया।इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

