थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद स्मार्ट घड़ी बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अलीगंज पुलिस टीम द्वारा शोरुम में चोरी करने वाले 01 शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। रिलायंस डिजीटल शोरूम कपूरथला अलीगंज से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शोरूम मे आकर दो स्मार्ट घड़ी चोरी करके भाग रहा है, उक्त सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम महेन्द्र सिंह पटेल पुत्र परिक्रमादीन नि०ग्रा० गिरगिट पुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर उम्र 21 वर्ष बताया, जिसके कब्जे से चोरी की दो अदद स्मार्ट घड़ी वोट वेब कम्पनी बरामद किया गया,
प्राप्त तहरीर व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 071/2024 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत करते हुए समय करीब 21.10 बजे दिनांक 31.03.24 को गिरफ्तार किया गया। अभि० उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत अन्य अभियोगो के बारे मे जानकारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

