पीएचडी में प्रवेश के लिए हुआ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्रों का गुरूवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया। इसमें करीब 90 प्रतिशत छात्रों ने अपने प्रमाणपत्रों की जांच कराया। काउंसलिंग शुक्रवार को की जाएगी। वहीं होमीभाभा रिसर्च कम टीचिंग फेलोशिप के तहत 25 सीटों का आवंटन भी शुक्रवार को किया जाएगा। कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में डीन पीजी प्रो0 सीतालक्ष्मी के नेतृत्व एवं एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा एवं डा सचिन सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक डा आशुतोष द्विवेदी के सहयोग से काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।

