थाना जलालपुर पुलिस ने एक अवैध तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर : पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर, डॉ0 अजय पाल द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत, सुश्री प्रतिमा वर्मा व श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, जौनपुर के निर्देशन में उ0नि0 सत्येन्द्र भाई पटेल मय हमराह कर्मचारीगण के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर हरीपुर तिराहा से एक व्यक्ति को पकडा गया ,जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम जयशंकर शुक्ला उर्फ गुड्डू पुत्र विनोद निवासी ग्राम इस्मैला थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया जिसके कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 95/24 धारा- 3/25 शस्त्र अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. जयशंकर शुक्ला उर्फ गुड्डू पुत्र विनोद निवासी ग्राम इस्मैला थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
*बरामदगी विवरण-*
1- एक तमन्चा .315 बोर
2- एक जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तारी व बरामदी करने वाली टीम –*
1- उ0नि0 सत्येन्द्र भाई पटेल चौकी प्रभारी पराऊगंज थाना जलालपुर, जौनपुर ।
2- का0 श्यामप्रकाश वर्मा, थाना जलालपुर, जौनपुर ।

