कुऐ मे बालक का शव मिलने से सनसनी
परिजनों के अनुसार एक माह से लापता था बालक
दैनिक देश की उपासना,
धनन्जय विश्वकर्मा , क्राईम ब्यूरो चीफ।
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में 13 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
भदेठी गांव के निवासी हसनैन का 13 वर्षीय पुत्र आदिल बीते एक माह से घर से लापता था।सोमवार सुबह कुछ चरवाहा अपनी बकरी लेकर कुंआ के समीप चराने के लिए गए हुए थे।इस दौरान उन्हे कुंआ से दुर्गंध महसूस हुआ।पास जाकर देखा तो कुऐ मे शव गिरा पडा हुआ था। देखते देखते थोडी देर में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और इसकी जानकारी सरायख्वाजा पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।परिजनो के अनुसार आदिल चार भाई व चार बहन है और भाईयो में आदिल 5 वें स्थान पर था।आदिल के पिता किसानी करके परिवार का खर्च वहन करते है बेटे की मृत्यु से पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
मृतक के पिता के अनुसार आदिल एक माह पहले घर से कहीं गायब हो गया था काफी खोजबीन की गई थी। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।

