प्रताप मार्केट अमीनाबाद स्थित राम मंदिर में हनुमान जयंती का धूमधाम से हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रताप मार्केट आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने प्रताप मार्केट स्थित राम मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर आयोजित हनुमान भजन संध्या में भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी ने हनुमान जी के भजन गाए।
भंडारे का हुआ आयोजन एवं प्रसाद का हुआ वितरण
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,प्रताप मार्केट आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ,संजीव गुप्ता अनिल गुलानी राजकुमार अग्रवाल, सहित कई भक्तों ने हनुमान जी की आरती की तथा बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

