जौनपुर थाना चन्दवक पुलिस द्वारा गांजा के साथ 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर,पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा स्वापक औषधि व मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दवक चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में आज दिनांक 02.05.2024 को थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त चन्द्रशेखर सिंह उर्फ चिथरु सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी बरहपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को 1.7 किग्रा0 नाजायज गांजा के साथ ग्राम अमिलिया सानी से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का विवरण–*
1.चन्द्रशेखर सिंह उर्फ चिथरु सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी बरहपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 213/05 धारा 307 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 155/07 धारा 302/394/406/411/201/34/120बी भादवि थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3.मु0अ0सं0 162/07 धारा 307 भादवि थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
4.मु0अ0सं0 504/13 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0 77/18 धारा 323/504/506 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
6.मु0अ0सं0 112/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
1. 1.7 किग्रा0 नाजायज गांजा।
*गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. चंदन कुमार राय, थानाध्यक्ष थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 संजय सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3. का0 राजनरायन यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4. का0 राहुल मिश्रा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

