सीआईसीएसई के घोषित परिणामों से सेंट जोसेफ कालेज समूह में खुशियों का माहौल

-सीआईसीएसई के घोषित परिणामों से सेंट जोसेफ कालेज समूह में खुशियों का माहौल-
-आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में सेंट जोसेफ के प्रखर और इमदाद 97.40 प्रतिशत के साथ संयुक्त टॉपर-
-आईएससी में सेंट जोसेफ की सीतापुर रोड शाखा के आर्यन सिंह को मिले 97.75 प्रतिशत अंक-
सीआईसीएसई परीक्षा परिणाम में सेंट जोसेफ को दसवी में 97.4 और बारहवीं में 97.75 पंतिशत अंक-
-चुनौतियों का सामना करने से होती है लक्ष्य की प्राप्ति-पुष्पलता अग्रवाल

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ. सोमवार को घोषित आईसीएसई/आईएससी कक्षा दस व बारहवीं के परीक्षा परिणामों से सेंट जोसेफ कालेज समूह के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड गयी। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होने जमकर खुशियां भी मनायी। इस अवसर पर मेधावियों के माता-पिता भी उपस्थित थे।
सभी शाखाओं में शत-प्रतिशत परीक्षाफल के साथ आईसीएसई में सीतापुर रोड शाखा के प्रखर सिंह और इमदाद खान ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेट जोसेफ समूह में संयुक्त टॉपर बने वही राजाजीपुरम् शाखा के आर्यन पटेल 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
आईएससी बारहवी में सीतापुर रोड शाखा के ही आर्यन सिंह 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समूह के टॉपर बने वही शुभ श्रीवास्तव 97.00 प्रतिशत के साथ दूसरे व 96.75 प्रतिशत के साथ अनितेश कुमार विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे। इस बार के परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पन्चानवें प्रतिशत अंक और उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय समूह का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षक-क्षिक्षिकाओं को सफलता की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि जीवन में बहुत सी परेशानियां आती है। लेकिन जो चुनौतियों का सामना करता है लक्ष्य की प्राप्ति उसी को होती है। इस अवसर पर सेंट जोसेफ कालेज की निदेशक श्रीमती नम्रता अग्रवाल ने उपस्थित होकर प्रधानाचार्या के साथ मेधावियों को बधाइयाँ देते हुये उनको सम्मानित किया वही प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने उपस्थित न रहने के कारण वॉयस मैसेज के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनायें प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *