मेधा का परचम, अनिका ने हासिल किए 96 प्रतिशत अंक
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आईसीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में राजधानी की निवासी अनिका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने शहर और स्कूल लामार्टीनियर गर्ल्स का मान बढ़ाया है। अनिका ने हिंदी औैर इतिहास में 99 प्रतिशत और कंप्यूटर एजुकेशन में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसकी इस सफलता पर परिजन गौरवान्वित हैं वहीं स्कूल प्रबंधन और टीचरों ने भी बधाई दी है। गोमतीनगर निवासी अनिका भविष्य में डॉक्टर बन कर समाज सेवा करना चाहती हैं

