जौनपुर थाना सरपतहां ने पुलिस मुठभेड़ मे शातिर अभियुक्त अबु तालिब को किया गिरफ्तार ,अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा ,एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

जौनपुर थाना सरपतहां ने पुलिस मुठभेड़ मे शातिर अभियुक्त अबु तालिब को किया गिरफ्तार ,अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा ,एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, डा0 बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह मय हमराह उ0नि0 विवेकानन्द सिंह , हे0का0 गणेश यादव, का0 विनोद यादव द्वारा एक अभियुक्त अबु तालिब पुत्र फारुख निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ में समय 5.10 बजे सवाईन नहर पुलिसा पुरा सम्भलशाह मोड़ पुलिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर व एक खोखा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-110/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. अबु तालिब पुत्र फारुख निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-110/2024 धारा 307 भादवि0 व 3/25 आर्मस एक्ट थाना सरपतहाँ
*मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम का विवरण-*
1-थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
2-उ0नि0 विवेकानन्द सिंह थान सरपतहाँ
3- हे0का0 गणेश यादव थाना सरपतहाँ
4. का0 विनोद यादव थाना सरपतहाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *