गाजीपुर: हेड कांस्टेबल ने पत्नी समेत पांच बच्चों पर किया प्राणघातक हमला, खुद ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

गोरखपुर खजनी डी के यू हिंदी दैनिक रवि कुमार  :
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां गांव में सुबह 3:30 बजे के करीब एक व्यक्ति मुंशी सिंह यादव पुत्र स्व० रामवृक्ष सिंह यादव निवासी उसिया उम्र-45 वर्ष जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जनपद फतेहपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थें, चर्म रोग से पीड़ित होने के कारण अवसाद में थे, द्वारा सुबह लगभग 3:30 बजे अपनी पत्नी रीना देवी उम्र-40 वर्ष व पुत्रियां नेहा यादव उम्र 17 वर्ष, वर्षा यादव उम्र 10 वर्ष व सुधा यादव उम्र 5 वर्ष तथा पुत्रगण श्यामसुंदर उर्फ सागर उम्र 8 वर्ष तथा कृष्णा यादव उम्र ढाई वर्ष को धारदार हथियार द्वारा घायल कर दिया गया और स्वयं मुंशी सिंह यादव द्वारा उसियां गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी गई।। दौरान इलाज पत्नी रीना देवी की जिला अस्पताल गाजीपुर में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला अस्पताल जाकर पीड़ितों से उनका हालचाल जाना गया तथा घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *