थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारंटी को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना इटौंजा पुलिस टीम के द्वारा 03 नफर वारंटी को गिरफ्तार किया
गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
माननीय न्यायालय श्रीमान कार्यपालक मजिस्ट्रेट डालीगंज लखनऊ द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित वाद संख्या 15/2024 धारा 107/116 द०प्र०सं० थाना इटौंजा से संबंधित अभियुक्तगण 1. बाबूलाल पुत्र मूलचन्द्र उम्र 35 वर्ष 2. मूलचन्द्र पुत्र स्व०छोटेलाल उम्र 55 बर्ष 3. मदन चन्द्र पुत्र फूलचन्द्र उम्र करीब 30 वर्ष निवासीगण ग्राम भवानीपुर थाना इटौजा जनपद लखनऊ को उसके घर से माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र दिखाते हुए दिनांक 14.05.2024 को हिरासत पुलिस लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

