थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। थाना मड़ियांव की पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म से सम्बन्धित मुकदमें का अनावरण करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण प्रदान करते हुए पुलिस ने कहा कि

दिनांक 13.05.2024 को वादिनी उम्र करीब 25 वर्ष द्वारा धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारिरिक संबन्ध बनाने मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा धर्मेन्द्र के पिता व भाभी द्वारा शादी से मना करने तथा आरोपीगण द्वारा वादिनी को दवा खिलाकर गर्भपात करा देने विषयक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 305/24 धारा-376/313/323/506 भा०द०वि० बनाम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह आदि के पंजीकृत किया गया। दिनांक 14.05.2024 को पुलिस टीम थाना हाजा पर मौजूद थी कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके मुकदमें से संबन्धित अभियुक्त नौबस्ता मोड़ पर पीड़िता से बात करने के लिये चक्कर लगा रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखविर के बताये गये स्थान पर पहुँची तथा मुखबिर के द्वारा बताये गये खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र तालुकेदार सिंह निवासी बक्सी का तालाब महिंगवां थाना महिंगवा लखनऊ हालपता बसंत बिहार कालोनी थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ उम्र 27 वर्ष बताया। पकड़े गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताते हुये थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग- 305/24 धारा- 376/313/323/506 भा०द०वि० में नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *