प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली के एक गांव में मासूम बच्चियों के साथ सोमवार को एक युवक ने दरिंदगी की। आम देने के बहाने आरोपी युवक ने अपने घर के भीतर एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसकी मासूम सहेली के साथ भी घिनौनी हरकत की।
बच्ची की हालत नाजुक होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। सोमवार की रात में ही पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया और दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा, जहां एक बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है।

