नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस छह पनडुब्बियों की जरूरत, सरकार से मांगी इजाजत

नई दिल्ली : चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ जारी तनाव के बीच देश की तीनों सेनाएं अपने-अपने मोर्चें पर मजबूती से डटी हुईं हैं। इस बीच, भारतीय नौसेना को परमाणु हथियारों से लैसे छह पनडुब्बियों की जरूरत है। भारतीय नौसेना ने प्रशांत महासागर में बदलते रणनीतिक परिदृश्य को देखते हुए कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी (सीसीएस) की ओर से अनुमोदित 30 वर्षीय पनडुब्बी निर्माण योजना में बदलाव करने के लिए केंद्र सरकार से इजाजत मांगी है। नौसेना छह पारंपरिक हमले वाले जहाजों को परमाणु संचालित प्लेटफार्मों के साथ बदलना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *