शिव सत्संग मण्डल का आंचलिक शिवोत्सव 27 मई को आयोजित होगा

शिव सत्संग मण्डल का आंचलिक शिवोत्सव 27 मई को होगा

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। शिव कृपा से सराबोर आनंद व आत्मबोध का पर्व शिवोत्सव 27 मई सोमवार,शाम 08 बजे से ग्राम नरसियामऊ(पाली रोड) हरदोई में आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संचालक अम्बरीष कुमार सक्सेना ने बताया कि ज्ञान,ध्यान और आनंद के पर्व शिवोत्सव में संतों,भक्तों, विद्वतजनों एवं भजनोपदेशकों को आमंत्रित किया गया है। धर्म आध्यात्म प्रचारक प्रेम भाई, यमुना प्रसाद, राजेश पांडेय, जमुना प्रसाद, राम अवतार, रवि लाल, नन्हेलाल, श्री कृष्ण, रामचन्द्र एवं मण्डल अध्यक्ष आचार्य अशोक आदि का बौध्दिक, प्रवचन एवं भजन होंगे।आयोजक रामनिवास सत्संगी ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के संतों भक्तों को आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *