*नींबू और नमक का घोल लेकर साथ चले : डॉ राजीव श्रीवास्तव*
ब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर : जनपद के सुप्रसिद्ध फिजिशियन में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव ने एक विशेष भेंट में हीट स्ट्रोक के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में लोग अगर बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले नहीं तो सुबह या शाम को अपना काम करें साथ ही साथ छाते का प्रयोग करें एवं अपने साथ नींबू नमक पानी का गोल लेकर चले और घर से निकालने के पूर्व ठंडा पानी अवश्य पिए खीरा ककड़ी तरबूज खरबूज मुसम्मी संतरा का अधिक से अधिक सेवन करें खास बात यह है कि इस समय अगर किसी को बुखार हो जाए तो उसे ठंडे पानी से पट्टी करें अगर इस पर भी नहीं उतरता है तो बर्फ के पानी से उसको नहलाया जाए सभी जनपद वासी सावधानी रखें और बहुत आवश्यक हो तभी घर से निकले गर्मी से तीन तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं एक तो हीट क्रैंप हीट एग्जॉर्शन और हीट स्ट्रोक इस सबसे बचने के लिए अधिक से अधिक पानी का प्रयोग करें कोई समस्या होने पर तुरंत अपने चिकित्सक की सलाह लें अपना इलाज न करें अत्यधिक गर्मी होने के कारण हार्ट काम करना बंद कर देता है जिसके कारण अत्यधिक मौत का शिकार हो रहे हैं हल्के हवादार कपड़े पहनें जिससे ज्यादा पसीना ना होने पाए बैंड गाड़ी में चलें हवादार स्थान पर रुके भीड भाड़ जगह पर ज्यादा देर ना समय व्यतीत करें गर्मी के मौसम में अच्छे फल का सेवन करें ना कि जूस पिए इस हीट स्ट्रोक में कोल्ड ड्रिंक और तरह-तरह के पेय पदार्थ काम नहीं करेंगे इसमें केवल नींबू नमक पानी का घोल ही लाभदायक है सभी जनपद वासी हीट स्टॉक से बचने के लिए इसका सेवन अवश्य करें और अपने आप को सुरक्षित रखें साथ ही साथ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अवश्य पालन करें

