04 जून 2024 को मतगणना संबंधी शिकायतों के लिए मतगणना स्थल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर *05452-297260* जारी कोई भी शिकायत कर सकता है
जौनपुर 02 जून 2024 (सू0वि0)- प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के निमित्त जनपद जौनपुर में मतगणना दिवस 04 जून 2024 को मतगणना संबंधी शिकायतों आदि के लिए मतगणना स्थल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उक्त स्थापित कंट्रोल रूम में टेलीफोन नम्बर *05452-297260* संचालित किया गया है। उक्त टेलीफोन नम्बर पर सम्पर्क कर मतगणना से सम्बंधित शिकायत को दर्ज कराया जा सकता है।

