लखनऊ को रिलीव किये गए सीओ डॉ० राजेश तिवारी, नए सीओ गोविन्द स्वरुप ने सम्भाली कमान
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: नीतीश जायसवाल
आज़मगढ़ : जनपद में हमेशा चर्चा के केंद्र में रहने वाले सीओ सगड़ी डॉ राजेश तिवारी को लखनऊ जनपद के लिए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने रिलीव कर दिया। डॉ राजेश जब आजमगढ़ तबादला होकर आये थे तभी कुछ दिनों बाद उनका यहाँ से ट्रांसफर हो गया था। लेकिन जनपद में 6 सीओ के होने और एक के जाने से 5 सीओ हो जाने की स्थिति हो जाने से तब उन्हें रिलीव नहीं किया गया था।
जनपद में सबसे बड़े चुनौती पूर्ण कार्य पंचायत चुनाव को सकुशल निबटाने व एक अन्य सीओ के एक दिन पूर्व आने से बुधवार को डॉ राजेश को रिलीव किया गया। नए सीओ गोविन्द स्वरुप वाजपेयी इंस्पेक्टर से पदोन्नति के बाद सिद्धार्थनगर से आये हैं।


