आर एल पाण्डेय लखनऊ : राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा जी ने दयाशंकर पाण्डेय को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं अवध क्षेत्र के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है।ज्ञातव्य है कि दयाशंकर पाण्डेय उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरगंज के निवासी हैं जो भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल 1 के मंडल उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर क्षेत्र के विधायक नीरज बोरा जी ने क्षेत्र को नौ ट्रैक्टर टैंकर उपलब्ध कराए हैं। जिनसे क्षेत्र में सैनिटाइजर का कार्य कराया जा रहा है। सेक्टर अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को सैनिटाइजर मशीन और दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सैनिटाइजर कराते हैं और दवाइयां वितरित करते हैं। मास्क एवं लंच पैकेट कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। उक्त जानकारी राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आचार्य आर एल पाण्डेय ने दी।

