श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

18 जून – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

सुनहु भानुकुल केतु
जामवंत कर जोरि कह ।
नाथ नाम तव सेतु
नर चढ़ि भवसागर तरहिं ।।
( लंकाकांड , सोरठा 1)
राम राम 🙏🙏
सागर पार करने के लिए राम जी को समुद्र ने उपाय बताया है । राम जी ने मंत्रियों को बुलाकर पुल तैयार करने को कहा है । इसी बीच जामवंत जी राम जी से कहते हैं कि हे सूर्य कुल के ध्वज , सुनिए ! आपका नाम सेतु है जिसपर चढ़कर मनुष्य संसार सागर पार कर लेते हैं ।
राम नाम रूपी सेतु सबसे मज़बूत पुल है , इसपर चढ़कर अभी तक अनगिनत लोग संसार सागर पार उतर गये हैं । हम आप हैं कि भटक रहें हैं ,आइए, साथ चलते हैं और राम नाम रूपी पुल पर चढ कर संसार सागर से पार उतर जाते हैं । अथ जय राम , जय राम , जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *