नाबालिग बच्चे के अपहण के प्रयास करने वाली एक शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से नाबालिग बच्चे को सकुशल बरामद किया गया

नाबालिग बच्चे के अपहण के प्रयास करने वाली एक शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से नाबालिग बच्चे को सकुशल बरामद किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। थाना आलमबाग पुलिस टीम व आम जनता के सहयोग से 01 नफर अभियुक्ता अंजली बिरवा पत्नी सुपुन सोरेन निवासिनी चिंग गुटिया थाना बेलदा जिला मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल को गढी कनौरा थाना क्षेत्र आलमबाग में बच्ची चोरी करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। वादिनी की तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 123/2024 धारा 137(2)/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध का तरीका बताते हुए पुलिस ने कहा कि
अभियुक्ता अंजली बिरवा पत्नी सुपुन सोरेन निवासिनी चिंग गुटिया थाना बेलदा जिला मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल के द्वारा दिनांक 02.07.2024 को शाम करीब 08.00 बजे सुल्ताना पत्नी शारिक की पुत्री उम्र करीब 1.5 वर्ष को इकरा पुत्री अमरीन के घर से चुराने का प्रयास करना।

घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
अभियुक्ता अंजली बिरवा पत्नी सुपुन सोरेन निवासिनी चिंग गुटिया थाना बेलदा जिला मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल के द्वारा दिनांक 02.07.2024 को शाम करीब 08.00 बजे सुल्ताना पत्नी शारिक की पुत्री उमरा उम्र करीब 1.5 वर्ष को इकरा पुत्री अमरीन के घर गढी कनौरा से वादिनी सुल्ताना की पुत्री उमरा को घर में अकेले पाकर बच्ची को चुराने का प्रयास करते समय मौके पर पकड़ा जाना जिसका सम्बन्ध में थाने पर वादिनी श्रीमती सुल्ताना पत्नी शाकिर गुलजारनगर बाजार खाला लखनऊ की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 123/2024 धारा 137(2)/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता-
अंजली बिरवा पत्नी सुपुन सोरेन निवासिनी चिंगगुट्टिया थाना बेल्दा जिला मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल उम्र करीब 35 वर्ष अभियुक्ता के कब्जे से बरामदगी-
अभियुक्ता के कब्जे से वादिनी पुत्री उमरा उम्र करीब 1.5 वर्ष को बरामद करके बाकायदा वादिनी की सुपुर्दगी में दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक प्रमोद चौधरी,
आरक्षी रविशंकर,
महिला आरक्षी पूजा थाना आलमबाग लखनऊ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *