*Breaking News:*
*डांस बार पर पुलिस की रेड, API निलंबित, Sr PI का तबादला*
थाना बेवा5
भिवंडी के *पारो बार एंड रेस्टोरेंट* पर रेड के बाद कोनगाँव पुलिस स्टेशन के *API शशिकांत चंदेर दोड़के* को निलंबित कर दिया गया है तो *Sr PI निशिकांत विश्वकार* का ठाणे कंट्रोल रूम में तबादला कर दिया गया है.
6 जुलाई 2024 की रात ठाणे क्राइम ब्रांच ने कोनगाँव के पारो डांस बार पर छापा मारा था. छापे में 11 ग्राहक, 5 पुरुष कर्मचारी, 8 महिला गायक, 13 महिला वेटर को गिरफ्तार किया था.
API शशिकांत दोड़के नाइट ऑफिसर थे. इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया. निशिकांत विश्वकार को ठाणे कंट्रोल रूम में स्थानांतरित कर दिया गया है.

