चिकित्सकों से मिलकर घायलों के समुचित इलाज के लिए आग्रह किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे के पीड़ितों का कुशल क्षेम जानने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में जनपद उन्नाव पहुंचा।
श्रीमती ममता चौधरी ने जिला चिकित्सालय उन्नाव पहुंचकर हादसे में घायलों का कुशल क्षेम लिया तथा उनकी आर्थिक मदद की। तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अस्पताल का जायजा लिया तथा चिकित्सकों से मिलकर घायलों के समुचित इलाज के लिए आग्रह भी किया।
इस मौके पर श्रीमती ममता चौधरी के साथ महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, लता दुबे, मधु रावत भी मौजूद रही।

