जौनपुर डीकेयू सिटी रिपोर्टर : जौनपुर में रामघाट अन्त्येष्ठि स्थल पर शव दाह गृह शेड टूटनें की खबर सुनकर पूर्व विधायक नदीम जावेद काफी दुःखी हुए, उन्होने अवगत कराते हुए जिलाधिकारी से अनुमति चाही गयी है कि उनके द्वारा पुनःनिर्माण कराना चाहते हैं। ज्ञातव्य हो कि उन्होने सदर विधायक रहते हुए रामघाट पर विभिन्न कार्य जैसे टीन शेड, सड़क व घाट सुन्दरीकरण का कार्य विधायक निधि से कराया गया था, और वहीं पर बगल में पुराना शव दाह गृह भी था जो कि पुराना शव दाह गृह टूटनें से विभिन्न स्थानों से जनपद के लोगो द्वारा गोमती के तट पर शवों का दाह संस्कार किये जानें मंे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जनता की परेशानी को देखते हुए पूर्व विधायक नदीम जावेद नें अपनें निजी धन से पुनः निर्माण कराये जानें हेतु प्रशासनिक मदद के लिए जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन देकर अनुमति मांगी गयी, जो कि सराहनीय पहल है।

