खेत मे काम कर रहे किसान की सर्प दंश से मौत, परिवार में कोहराम।
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगियावीर ग्रामसभा में खेत मे काम कर रहे एक व्यक्ति की सर्प दंश से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय शंकर पुत्र स्व० छोटेलाल मंगलवार को शाम लगभग 8 बजे धान की नर्सरी डालने खेत में गए हुए थे। इसी दौरान जहरीले साँप ने काट लिया, जिसके बाद परिजन आनन फानन में इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान रात लगभग 11 बजे मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आये और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है जिसमें पुत्री की शादी हो चुकी है।

