कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लोग हो रहे हैं जागरूक

कोरोना महामारी के सावधानी, सुरक्षा व बचाव के बारे में हम लगातार जागरूक कर रहे हैं,जिससे आम जनमानस में इस बीमारी को लेकर जो भय व्याप्त है ,उससे छुटकारा दिलाया जा सकेl इसलिए हम उन लोगों से मिलने का प्रयास करते हैं जो कोरोना बीमारी को पराजित करके स्वस्थ जीवन जी रहे हैंl इसी कड़ी में जगदीश तिवारी ,उम्र 82 वर्ष, निवासी सुजानगंज, जौनपुर के परिवार वालों का कहना है कि जगदीश जी के शरीर मे कोरोना के लक्षण देखने के बाद हम सभी परेशान हो गए कि न जाने क्या होगा परंतु कोराना L2 जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों के सहयोग से इनकी तबीयत में लगातार सुधार होता गया और आज 26 मई 2021 को स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं l परिवार जनों का कहना है कि अब तबीयत पूरी तरह ठीक हैl जिसका पूरा श्रेय अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और जिला प्रशासन को जाता है जिनके कारण जगदीश जी को दुबारा नया जीवन मिला है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *