उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन-पत्र www.diupmsme.upsdc. gov.in पोर्टल पर आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये प्रमोद कुमार मोबाइल नं0-91254039212 अथवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर से सम्पर्क कर सकते है।

