महामारी जन शिकायत समिति (पेडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

महामारी जन शिकायत समिति (पेडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यो द्वारा कुल 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ट्विटर के माध्यम से प्राप्त दो शिकायतें का संज्ञान लिया गया जिसमें एक सी.एम.ओ तथा एक डी.पी.आर.ओ से संबंधित था जिसको सदस्यों ने निस्तारित करने का निर्देश दिया। 25 मार्च 2021 को अखबार में जनपद में ब्लैक फंगस के बारे में खबर प्रकाशित की गई थी, उक्त प्रकरण में 24 घंटे के भीतर सी.एम.ओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी विकास, सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर एस. के. यादव,प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी बृजभान सिंह और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *