गोरखपुर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत के आवाहन पर सभी जिलों में काला दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों ने कृषि कानून बिल की वापसी की मांग की है।
गोरखपुर मंडल प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम दुलारे चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने तीनों काले कृषि कानून को खत्म करने और सरकार से सात सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी गोला को सौंपा किसान नेता ने मांग पत्र में कई दिनों से कृषि विधेयक 2020 जो किसानों के लिए काले कानून के बराबर है जिसको लेकर किसान संगठन आंदोलन पर बैठे हैं सरकार के द्वारा अभी तक किसानों की मांगों को मानने मैं विलंब किया जा रहा है कानून किसान संगठनों से विचार-विमर्श करके ही बननी चाहिए ताकि किसान और सरकार के बीच पारदर्शिता बनी रहे सरकार को जबरन अपना कानून थोपना किसानों के साथ घोर अन्याय है। जिसको देश का किसान कभी स्वीकार नहीं करेगा। इन सब मांगों को लेकर किसानों ने आज काला दिवस मनाया। जिसको लेकर गोला प्रशासन सतर्क रहा
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम दुलारे चौधरी, भोला यादव, मोहित यादव ,राम मिलन यादव ,छोटई , मारकंडे चंद, आदि लोग उपस्थित रहे|

