आर एल पाण्डेय लखनऊ : कोरोना महामारी के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए एसएससी ग्रुप आफ कंपनीज लखनऊ द्वारा बलरामपुर – गोंडा जनपद में प्रतिदिन गरीब एवं असहाय परिवारों को भोजन मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसएससी ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन प्रणव कुमार सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ उमरी बेगमगंज थाना परिसर पहुंचे।उन्होंने थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय को व थाने में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों चौकीदारों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया व सैकड़ों किट थाना अध्यक्ष को सुपुर्द किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से उचित दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह, सुरजीत सिंह, पुलकित सिंह, हुकुम दत्त सिंह, करिया यादव, राजेश सिंह, भास्कर सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

