रक्तदान कर रिकॉर्ड बनाते हुए समाज को दिया रक्तदान-महादान का संदेश
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। कारगिल विजय दिवस में शहीद वीर जवानों की स्मृति में 26 जुलाई 2024 को लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो० सी० एम० सिंह के नेतृत्व में वहां के फैकल्टी चिकित्सकों के साथ ब्लड बैंक द्वारा आयोजित बृहद स्वैच्छिक रक्तदान कर हुंकार भरी लहू देश के लिए।
जनरल सर्जरी विभाग के डॉ० संजय भट्ट और निश्चेतना विभाग के डॉ० एस० एस० नाथ जैसे कई वरिष्ठ संकाय फैकल्टी ने निरंतर कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्तदान कर रिकॉर्ड बनाते हुए समाज को दिया रक्तदान-महादान का संदेश।
देशवासियों के लिए लहू मांग कर दिनभर चले इस अभूतपुर्व कार्यक्रम का आयोजन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ० वी० के० शर्मा द्वारा कराया गया। साथ ही में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए० के० सिंह और हृदय शल्य चिकित्सा के विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी प्रो० ए० पी० जैन की सक्रिय प्रतिभागिता रही।

