अनियंत्रित बस की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत

अनुबंधित रोडवेज़ बस की चपेट में आए युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

जौनपुर –

शाहगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के अख्खीपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी चंद्रपाल उम्र 35 वर्ष पुत्र राजाराम मंगलवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे अपनी साइकिल से शाहगंज से घर वापस जा रहा था कि अख्खिपुर गांव के समीप पीछे से आ रही अनुबंधित रोडवेज़ बस ने अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुटी।

युवक के मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *