भारतीय एकता समिति द्वारा किया गया वृक्षारोपण
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। पेड़ लगावो-पेड़ बचाओ जन अभियान के अर्न्तगत भारतीय एकता समिति, लखनऊ द्वारा आज गोमती नगर विस्तार सेक्टर 6 में कई प्रजातियों के पेड़ व पौधो जैसे पीपल ,बरगद,नीम,गुडहल, कनेर,सफेद गुडहल, इमली, अमरूद, आंवला, जामुन, गुलाब,रबर पलान्ट,सहित कई पेड़, पौधां का रोपण किया गया। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री के जन संदेष के अनुरूप एक पेड़ अपने मॉ के नाम से लगाये गये।
समिति के अध्यक्ष रविन्द सिह बिश्ट, महासचिव हेमवन्त सिह गडिया, समाज सेवी जानकी अधिकारी व सभी पदाधिकारियो के साथ सामुहिक रूप से कई पेड़ो को लगाया गया ।
स्मिति के अध्यक्ष रविन्द्र सिह ने कहा हमें पर्यावरण को बजाये रखने के लिए अपने आस पास पेड़ पौधो को लगाना चाहिए, महासचिव हेमवन्त सिह ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे अमूल्य धरोहर है जिससे कि हम आक्सीजन ले पा रहे है हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ो की देखभाल भी करनी चाहिऐ, सभी से आग्रह किया कि एक पेड अवष्य लगाये और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करे।
इस अवसर पर बलंवत वाणगी,रमेष अधिकारी ,,हरपाल सिह गडिया, विनोद कुमार मिश्रा,षरद मेहरोत्रा, ललित गडिया, जानकी गडिया, नीलम अधिकारी सहित कई गणमान्य जन उपस्थि रहे।

