डीसीपी ईस्ट ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पूर्वी जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त व प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष के साथ गोष्ठी की गयी । अपराध की रोकथाम,लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ भी उपस्थित रहे।

