आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है: डॉ संजय निषाद
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जनपद अयोध्या के दौरे पर रहे। आज वह समाजवादी पार्टी नेता व अयोध्या सांसद की करीबी द्वारा निषाद समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़ित बेटी से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बेटी से मुलाकात करने के बाद कहां की बेटी का दर्द बयां नहीं किया जा सकता है, वह अभी सहमी हुई है, दर्द में है, उस घटनाक्रम से वो डर गई है सही से बात भी नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मैं उस बेटी को आश्वासन दिया है कि मैं उसको अपनी बेटी मानकर इंसाफ दिलाने का काम करूंगा।
श्री निषाद जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पड़ा का नारा झूठा है, समाजवादी पार्टी के मुखिया एक तरफ PDA की बात करते हैं दूसरी तरफ पिछड़ी निषाद समाज की बेटी के साथ उनकी पार्टी के नेता दुष्कर्म करते हैं उसको धमकाते हैं उसके साथ मारपीट करते हैं और वही समाजवादी पार्टी के मुखिया और उनके सांसद PDA के P की बेटी के लिए एक शब्द नहीं बोलते हैं। श्री निषाद ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं की लोकसभा क्षेत्र अयोध्या की बगल की लोकसभा सुल्तानपुर और संत कबीर नगर के निषाद सांसदों की ऐसी भी क्या मजबूरी है कि निषाद समाज की बेटी के साथ हुए दुराचार के मामले पर वह बोल नहीं पा रहे हैं? वो संसद पहुंचे हैं तो निषाद समाज की वजह से पहुंचे हैं किंतु उनके मुंह से अभी तक निषाद समाज की बेटी के लिए एक शब्द न निकलना यह बताता है कि वो समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं।
श्री निषाद जी ने कहा कि अयोध्या प्रकरण को मैंने विधानसभा और विधान परिषद में भी उठाया था। जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने सदन को कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया था और आज मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है और पीड़ित बेटी के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है।
श्री निषाद ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी ऐसे आरोपियों को संरक्षण देती है तो जरूरत पड़ने पर वह समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर स्वयं धरने पर बैठेंगे।

