चोरी करने वाले वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

चोरी करने वाले वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। सर्विलांस सेल (डीसीपी पूर्वी) व थाना विभूतिखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल गोमतीनगर के फ्लैट में चोरी करने वाले वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी के माल को बेचकर प्राप्त किये गये 2,75,000/- रुपये, आला नकबजन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद चार पहिया वाहन बरामद,सर्विलांस सेल (डीसीपी पूर्वी) व थाना विभूतिखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 नफर शातिर वांछित अभियुक्तगण 1. मो0 ताजुद्दीन उर्फ ताज मौहम्मद पुत्र मो० इलियास निवासी गांव समयपुर थाना मुण्डाली जनपद मेरठ उम्र 34 वर्ष 2. मोहम्मद मुन्ना पुत्र मो० शहीद निवासी ग्राम मोदीनगर थाना निवाडीका जनपद गाजियाबाद उम्र 26 वर्ष 3. रहीस पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव दुतयी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त किये गये कुल 2,75,000/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद कार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर UP37AT6684 बरामद किया गया। पकड़े गये अभियुक्तगण के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 16.07.2024 को वादी मुकदमा श्री प्रियरंजन पाण्डेय द्वारा अज्ञात के विरुद्ध उनके फ्लैट से सोना-चांदी के आभूषण व अन्य को चोरी करने इत्यादि आरोप अंकित करते हुए थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ पर प्र.सू.रि. संख्या 0238/2024 धारा 305(a) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक श्री मनीष कुशवाहा द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में अथक प्रयासों से मो० ताजुद्दीन उर्फ ताज मौहम्मद, मोहम्मद मुन्ना व रहीस उपरोक्त को गोमतीनगर रेलवे यार्ड के किनारे थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड से दिनांक 03.08.2024 को समय 11.45 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के माल को बेचकर प्राप्त किये गये रुपये कुल 2,75,000/- तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद कार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर UP37AT6684 बरामद किया गया। विवेचना से साक्ष्य के आधार पर धारा 317(2) / धारा 331 (3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। विवेचना से प्रकाश में आए राजू उर्फ विनय व ड्राइवर सलीम के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *