युवक की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

रेलवे ट्रैक पार करते समय 38 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

जौनपुर –

जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगुलामगंज रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की रात्रि ट्रेन से कटकर एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के चकपटैला गांव निवासी 38 वर्षीय अरविंद यादव रात्रि में रेलवे लाइन पार कर रहें थें उसी समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से अरविंद की मौत हो गई।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *