सरकारी योजनाओं का हर व्यापारियों को मिलेगा लाभ: अरुण गुप्ता
धुरियापार/उरुवा/गोरखपुर।
इस कोरोना काल में ठेला,खोमचा,रेडी व्यापारियों एवं रिक्शा,ई-रिक्शा दिहाड़ी मजदूर गरीब असहायो को सरकार द्वारा ₹1000 मासिक देने का निर्णय लिया गया था। जो राजस्व अनुभाग 11 शासनादेश द्वारा पारित है। जिस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल धुरियापार अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने
विकास खण्ड उरुवा के धुरियापार मार्केट के समस्त पात्र व्यापारी,गरीब,मजदूरों का आवेदन पत्र भरकर के एडीओ पंचायत बृजेश कुमार यादव को सुपुर्द किया।आग्रह किया कि इन गरीब जरूरतमंद व्यापारी,मजदूरों जो प्रतिदिन कमाकर के अपने जीवका का पार्जन करते हैं,जिनका स्थिति इस समय बहुत ही दयनीय है।
जिनका आवेदन स्वीकार कर इन्हें जल्द से जल्द लाभ दिलाने का कष्ट करें।जो इस महामारी के समय में कुछ आर्थिक मदद हो सके।
अरुण गुप्ता ने बताया कि अपने युवा टीम के साथ सभी व्यापारियों के दुख सुख में चल रहे हैं, हर संभव व्यापारियों की मदद की जाएगी और उनको हर सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाया जाएगा।
इस दौरान गोपाल पटवा, गोविंद जायसवाल, सुधीर गुप्ता, हकीक खान, नूर अरशद खान, रहे।

