सभी पत्रकार बंधुओं को टीकाकरण करना सुनिश्चित

शासन के निर्देशानुसार सभी पत्रकार बंधुओं का टीकाकरण किया जाना है, 18 वर्ष से ऊपर के पत्रकार बन्धुओं को 01 जून 2021 से  05 जून 2021 तक प्रातः 9.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक सूचना विभाग के निकट स्थित सामुदायिक भवन में प्रत्येक दिन टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण से पूर्व रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य नहीं है। प्रत्येक दिन 18-44 वर्ष के 50 लोगो  को और 45 वर्ष  के ऊपर के 50 लोगो को टीका लगेगा।टीकाकरण कराने के लिए आधार कार्ड के साथ संबंधित मीडिया संस्थान का पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। सभी पत्रकार बंधु कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण अवश्य कराये। सभी पत्रकार बंधुओं को टीकाकरण करना सुनिश्चित किया गया है।
नोट :- आवश्यकतानुसार 5 जून के बाद भी टीकाकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *