सगड़ी विधायक बन्दना सिंह के प्रयास से लाटघाट में बनेगा बड़ा फायर स्टेशन।
फायर स्टेशन बन जाने से धन जन का होगा बचाव।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में आगजनी से लोग परेशान रहते थे। कहीं भी आगजनी होती थी। तो जनपद से फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ता था, जिसमें समय लगता था और काफी नुकसान हो जाता था।
देवरांचल में तो अक्सर आग का तांडव रहा है। इस वर्ष भी सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए सगड़ी विधायक बंदना सिंह ने विधानसभा में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, और सगड़ी तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन बनाने की मांग की थी। उस वक्त सरकार की तरफ से यह जवाब दिया गया था कि- सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में फायर स्टेशन तो नहीं है, लेकिन सगड़ी तहसील अंतर्गत महाराजगंज में फायर स्टेशन है जिससे जानमाल की सुरक्षा होती है। फायर स्टेशन की मांग को लेकर विधायक बन्दना सिंह बेहद गम्भीर रहीं।
वही हाल ही में करोड़ों की लागत से बनने वाला फायर स्टेशन के लिए लाटघाट मिश्रपुर व मोचीपुर में 2 प्लाटों की जमीन को चिन्हित किया गया है। यह फायर स्टेशन 1 एकड़ से ऊपर की जमीन में बनेगा। इसके लिए तहसील प्रशासन ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है। कयास लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक जनपद स्तरीय टीम इस स्थान का निरीक्षण कर फायर स्टेशन बनाने की मुहर लगाएगी। स्टेशन की पूरी रूप रेखा तैयार कर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करने का प्लान बनाया जा रहा है।
इस मामले में विधायक बन्दना सिंह का कहना है कि- सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में फायर स्टेशन की शख़्त जरूरत थी, इस मामले में मैं बेहद गम्भीर रही हूं, आये दिन आग से जनधन की हानि होती रहती थी, बीते वर्षों में कई दर्दनाक हादसे भी हो चुके हैं, फायर स्टेशन बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी।

