गोरखपुर। माफिया प्रदीप सिंह की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने शुरू कर दी माफिया की करीब बारह करोड़ की मकान और जमीन को जब्त किया गया। मल्हीपुर निवासी प्रदीप सिंह और ब्लाक प्रमुख रहे सुधीर सिंह से पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में नाम शामिल किया था। कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर के एक मामले में प्रदीप को गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया था। इसके बाद ही प्रशासन ने प्रदीप की संपत्ति को जब्त करने का फैसला किया।

मंगलवार को इस पर कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवां संजय मिश्रा व तहसीलदार सहजनवा के नेतृत्व में जनपद के टाप टेन अपराधी थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर 09 ए गैग का प्रदीप कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी मल्हीपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर ने अपराध कर अवैध रुप से अर्जित की हुयी सम्पत्ति को यू पी गैग एक्ट की धारा 14 ( 1 ) में निहित प्राविधानो के अंतर्गत जिलाधिकारी न्यायालय से पारित 9 अप्रैल 2021 के आदेश के अनुपालन में जब्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी जिसकी कीमत लगभग 12 करोङ रुपया है

