वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दिनांक 13.08.24 को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अपराध का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 13.08.24 को वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीरी दी गयी की मेरी नाबालिग पुत्री से रवि कुमार रावत नाम के लड़के द्वारा मेरी गैर मौजूदगी मे घर में घुसकर मेरी बेटी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/24 धारा 65(1)/333 बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त घटना को संज्ञान में लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा वांछित अभि० की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना कि जिस व्यक्ति की आप लोगो को तलाश है वह व्यक्ति अपने गांव जाने की फिराक में बस अड्डा आलमबाग सड़क सहारे खड़ा है यदि आप जल्दी करें तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम आलमबाग बस अड्डे पर पहुँचे जहाँ दर से मुखबिर ने इशारा कर बताया कि साहब जो लड़का सड़क सहारे काले रंग का टी शर्ट फूल बाजू व काले रंग की पैन्ट पहने है वही वह लड़का है और वहा से चला गया, पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से बस अड्डे की ओर जाने लगा कि पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि कुमार रावत पुत्र बब्लू कुमार रावत निवासी-गरबन्धा अनपरा थाना अनपरा जिला सौनभद्र हालपता निवासी-मिर्जाबाग सेक्टर ई थाना अलीगंज लखनऊ (किराये का मकान) उम्र 22 वर्ष बताया। अभियुक्त उपरोक्त को उसके जुर्म धारा- 65(1)/333 बी.एन.एस व 4(2) पाक्सो एक्ट से अवगत कराते हुये हिरासत पुलिस लिया गया। अभि० के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

