हमसभी अपने जन्मदिन,सालगिरह,पूर्वजों,माता-पिता,भाई-बहन,बच्चो,और सभी अच्छे कार्यो के लिए कम से कम एक पेड़ जरूर लगाये ~डॉ० अखिलेश
गोरखपुर: विश्व्यापी पौधरोपड़ आयोजन के तहत, एक अनूठा प्रयास श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने ए एस आर (सी एस आर) प्रोग्राम के तहत गोरखपुर, उत्तरप्रदेश में किया ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर के मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर हरा भरा उत्तर प्रदेश का संदेश दिए इस अवसर पर महानगर मंत्री युवा मोर्चा अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि मैं अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा यही प्रयास करता हूं कि वर्तमान समय में चुनौतियों से कैसे निपटा जाए और इस दृष्टि से आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के हर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने हेतु गिलहरी का प्रयास 101 पौधों का पौधारोपण किया इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव जी भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुधा मोदी जी विजय श्रीवास्तव शैलेश मणि त्रिपाठी जी प्रदीप त्रिपाठी जी प्रवीण श्रीवास्तव जी डॉ प्रियंका वर्मा जी अंकित पांडे जी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा जी विशाल पांडेय उपस्थित रहे ।

