सुलतानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में जिला कारागार अमहट में कैदी ने फांसी लगाकर कर अपनी जान दे दी । फांसी की सूचना पर जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया । जेल प्रशासन द्वारा मृतक कैदी के परिजनों को सूचना दी गयी । मृतक कैदी अमेठी जिले का रहने वाला था । जेल प्रसा सन ने जांच शुरू कर दी है ।

