बेकाबू पिकअप ने बिलरियागंज से आ रहे बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल
आजमगढ़
आज सुबह 6:00 बजे के आसपास एक बिलरियागंज से आ रही बोलेरो जो अजमतगढ़ की तरफ जा रही थी वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ से पपीता लाद कर आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर हो गई टक्कर होने के बाद पिकअप पलट गई मौके से पिक अप ड्राइवर फरार हो गया जन चर्चा द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि पिकअप ड्राइवर को झपकी आने से टक्कर हुई है दुर्घटना में कोई घायल नहीं है सभी लोग बाल-बाल बच गए



