डीजीपी ने किया परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आज दिनाँक 31/08/2024 को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री प्रशान्त कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश में हो रही आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत राम भरोसे मैकू लाल इंटर कालेज, तेलीबाग लखनऊ स्थित परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

